बांदा। सांडू फार्मास्टीकल्स लिमिटेड की गोष्ठी में चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों से आए चिकित्सकों ने भाग लिया। आयुर्वेद के विद्वान शामिल हुए। कंपनी महाप्रबंधक एमएन पालंकर ने इस अवसर पर भारत के साथ विश्व में भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की बढ़ती स्वीकारोक्ति और बिना किसी दुष्प्रभाव के इस पुरातन पद्धति से इलाज पर चर्चा की। मुंबई से आए डा.प्रमोद लोकेगावकर ने आयुर्वेद औषधियों की गुणवत्ता और लुप्त होती दुर्लभ जड़ीबूटियों के बारे में बताया। आधुनिकता के साथ मौलिकता का ध्यान रखते हुए आयुर्वेद औषधियां बनाने के उपाए बताए। बांदा संभाग के वरिष्ठ आयुर्वेद विद्वान डा.मदनगोपाल वाजपेयी सहित डा.दीपक सोनी, डा.मृदुबैनी निगम ने ग्रीष्मकाल में होने वाले रोग और आयुर्वेद औषधि से इलाज की जानकारी दी। जोनल सेल्स मैनेजर ताकेश्वर तिवारी ने आभार जताया। एरिया मैनेजर एमके चक्रवर्ती और क्षेत्रीय प्रतिनिधि बिंदा प्रसाद सविता उपस्थित रहे।