बांदा। समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बांदा जिले के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। जिला समिति में अध्यक्ष समेत 14 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। इनमें एक भी महिला नहीं हैं। इनके अलावा 6 प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में शमीम बांदवी को जिलाध्यक्ष और राजेंद्र यादव (तिंदवारी) को महामंत्री नियुक्त किया गया है। बलवान सिंह (जौहरपुर), रामकिशोर राजपूत (सढ़ा) और दिनेश शर्मा (अलीगंज, बांदा) उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। पीयूष गुप्ता (डिग्गी चौराहा, बांदा) कोषाध्यक्ष होंगे। विवेक बिंदु तिवारी (खेरिया, अतर्रा), शरद यादव (तिंदवारी), प्रदीप यादव (नौहाई), राजेंद्र यादव (परसौली), बाला पटेल (पल्हरी), मोहम्मद इफ्तखार खां (अदरी), अवधेश सिंह (नरैनी) और संजय सेंगर (निभौर) सचिव बनाए गए हैं। इनके अलावा हरीशचंद्र यादव (नाथूपुरवा, कालिंजर) और प्रदीश कुशवाहा (नरैनी) सदस्य बनाए गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष रुख्साना हाशमी को नियुक्त किया है। अधिवक्ता सभा में बाबू सिंह यादव (स्वराज कालोनी), व्यापार सभा में राजकुमार गुप्ता राजू (महेश्वरी देवी रोड), शिक्षक सभा में सौरभचंद्र सिंह (स्वराज कालोनी गली नंबर 5), मजदूर सभा में रंजीत कुमार राज (गायत्री नगर) और सैनिक प्रकोष्ठ में मनीराम यादव (जरैली कोठी, बांदा) जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्षों की अभी घोषणा नहीं की गई है।