बांदा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न कार्यालयों और संगठनों ने आयोजन के साथ उनके चित्र पर फूल चढ़ाए। अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे।
जिला/शहर कांग्रेस कार्यालय में स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कहा गया कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। भारत को टेक्नालॉजी और इलेक्ट्रानिक क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचा दिया। विधायक दलजीत सिंह, जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्र, शहर अध्यक्ष एमयू दुर्रानी, उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीस और मदनगोपाल द्विवेदी, सेवादल अध्यक्ष राकेश सिंह, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, भगवानदीन गर्ग, सुमन शुक्ला, सूर्यपाल चौहान, रामसेवक जड़िया, मकसूद अहमद, संजय गुप्ता, राजेश दीक्षित, मुमताज इत्यादि शामिल रहे।
उधर, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने जिला अस्पताल में मरीजों का फल बांटे। संसदीय क्षेत्र अध्यक्ष कुतैबा जमां, रफत खां गोगा, सैय्यद अल्तमश, राजेश गुप्ता, राजकुमार गर्ग, रमेश खंगार, असद अल्वी, मोहम्मद हसन, दीन मोहम्मद इत्यादि शामिल रहे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन शुक्ला ने भी जिला अस्पताल के इमरजेंसी और स्पेशल वार्ड में मरीजों को फल वितरित किए। उनके साथ विनोद कुमारी, रूबी जैनब, अनिल कुमारी, संपत, आशा, बिट्टी, अनुपम, रन्नो इत्यादि शामिल थीं।
राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य डा. रामभरत सिंह तोमर ने राजीव के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन किया। अनुशासन अधिकारी डा. विष्णु स्वरूप गुप्त और प्रवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने विदेश नीति तथा युवाओं को प्रोत्साहन की याद दिलाई। डा. गरिमा द्विवेदी, डा. राजेश गुप्ता, कुमारी शैलजा पांडेय, आकांक्षा सिंह सहित मनोज गुप्ता, अजय गुप्ता, भारती गुप्ता भी शामिल रहे।
उधर, बबेरू में पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल के आवास पर राजकरन अवस्थी की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। इसमें राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। राजेंद्र सिंह पटेल, हीरालाल, कमल यादव, बद्री साहू इत्यादि कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।