कमासिन (बांदा)। 11 वर्षीय बालिका से किशोर उम्र के चार लड़कों ने चार दिन तक बारी-बारी से दुराचार किया। 25 दिनों पूर्व हुए इस मामले की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। चित्रकूट के पनौटी गांव की मूल निवासी महिला कमासिन कसबे में किराए का मकान लेकर रहती है। पति दिल्ली में मजदूरी करता है। महिला के साथ 11 वर्षीय पुत्री भी रहती है। करीब 25 दिन पूर्व पड़ोसी 13 वर्षीय कल्लू उर्फ नीरज गुप्ता लड़की को बहला-फुसलाकर दोपहर में खंडहर ले गया और वहां दुराचार किया। इसी बीच नीरज का साथी 12 वर्षीय दादू उर्फ रजनीश पहुंच गया। उसने धमकी दी वह मां से कह देगा। रजनीश ने अगले दिन बालिका से बलात्कार किया। इसी बीच तीसरा साथी 13 वर्षीय गोपी आ गया। अगले दिन उसने हवस मिटाई। तभी चौथा साथी 17 वर्षीय सत्यम श्रीवास्तव आ धमका। अगले दिन उसने भी बालिका के साथ दुराचार किया। रिपोर्ट के मुताबिक चारों साथियों ने बालिका को अपना शिकार बनाया। तंग आकर 25 दिनों बाद बालिका ने बात अपनी मां को बता दी। रविवार को मां कमासिन थाने पहुंची और उक्त चारों किशोरों के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। बालिका को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष लिखिराम ने बताया कि आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। ब्यूरो