बांदा। सरस्वती शिशु मंदिर (केन पथ) का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया। अच्छे अंक हासिल करने वाले छात्रों के चेहरे खिल उठे। मेधावी बच्चों के अभिभावक भी खुशी से फूले नहीं समाए। विद्यालय के 805 छात्रों में 283 ससम्मान उत्तीर्ण हुए। 310 प्रथम, 141 द्वितीय और मात्र एक छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वंदना से हुई। 7वीं कक्षा के छात्र शिवांश गुप्त (वर्ग-क), आदित्य राज सिंह (ख) अव्वल रहे। छठवीं कक्षा में वर्ग-क में अतुल कुमार, वर्ग-ख में शुभम गौतम, पांचवी कक्षा वर्ग-क में शुभम त्रिपाठी, वर्ग-ख में सुब्रत गुप्त, वर्ग-ग में कृपांशु खरे अव्वल रहा। चौथी कक्षा वर्ग-क अभिषेक पटेल, वर्ग-ख में प्रद्युम्न सिंह, तीसरी कक्षा के वर्ग-क में शिवम द्विवेदी, वर्ग-ख में हर्ष द्विवेदी, दूसरी कक्षा वर्ग-क में आंचल, वर्ग-ख में धीरज पाल, पहली कक्षा वर्ग-क में यश द्विवेदी, वर्ग-ख में अभिषेक कुमार और वर्ग-ग में रेशू सिंह अव्वल रहे। शिशु कक्षा में स्नेहा, अन्वेषा ने पहला स्थान पाया।छात्र हिमांशु त्रिपाठी ने विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कर रिकार्ड बनाया। उसे स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक विजयपाल सिंह ने भी उपस्थिति का रिकार्ड बनाया। उन्हें भी पुरस्कृत किया गया। अखिल भारतीय स्तर पर संस्कृति ज्ञान प्रश्नमंच परीक्षा में प्रथम रहे सुशांत गौतम, सुब्रत गुप्त व अमन सिंह को विद्यालय की ओर से 500-500 रुपए नकद पुरस्कार दिया गया। विद्यालय व्यवस्थापक रामनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि निरंतर संघर्ष करने वाले ही सफलता प्राप्त करते हैं। मुख्य अतिथि मयंक गुप्ता, प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह, अनिल कुमार खरे आदि मौजूद रहे। संचालन आचार्य जीतेंद्र तिवारी ने किया।