बांदा। सूरज की तपिश से जिस्म झुलसने लगा है। चढ़ते तापमान के तेवर भी संकेत दे रहे हैं कि इस साल गर्मी कुछ नया गुल खिलाएगी। मई के पहले पखवारे में तापमान ने पिछले पांच वर्षाें का रिकार्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम पारा 45 और न्यूनतम 26.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। दोपहर को गर्म लू के थपेड़ों ने सड़कों पर सन्नाटा पसार दिया।
ज्येष्ठ मास अभी आधा भी नहीं बीता है लेकिन लोग भीषण गर्मी से बिलबिलाने लगे हैं। सूरज के तेवरों से चढ़ता तापमान लोगों की नींद उड़ा रहा है। मई के पहले पखवारे तक 41 डिग्री अधिकतम पर टिके तापमान ने दूसरा पखवारा शुरू होते ही छलांग मारी और 44 डिग्री पर आ गया। शुक्रवार को यह और बढ़ा और 45 डिग्री जा पहुंचा। मौसम के जानकार बताते हैं कि अभी तापमान और ऊपर चढे़गा। गर्मी की शिद्दत ने अब तक पिछले पांच सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के आंकडे़ बताते हैं कि वर्ष 2008 से अब तक मध्य मई में इतना तापमान कभी नहीं हुआ। तमतमाती धूप के साथ गर्म हवाओं के थपेडे़ जानलेवा साबित हो रहे हैं। पिछले तीन दिनों के अंदर लू से दो जानें जा चुकी हैं। न्यूनतम पारा भी बढ़ रहा है। मई माह में 20 डिग्री के अंदर सिमटा रहने वाला तापमान अब 26 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वातावरण में आर्द्रता न होने की वजह से ही गर्मी कहर ढा रही है।