{"_id":"77401","slug":"Banda-77401-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांग्रेसियों ने रिपोर्ट गलत बताई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांग्रेसियों ने रिपोर्ट गलत बताई
Banda
Updated Fri, 18 May 2012 12:00 PM IST
बांदा। महिला कांग्रेस का आरोप है कि कांशीराम आवासीय कालोनी में विधवा और असहायों को अपात्र बताकर बेदखल करने की साजिश की जा रही है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सुमन शुक्ला ने कहा कि कालोनी में तमाम विधवाओं, गरीबों और असहायों को अपात्र लिख दिया गया है। उनसे आवास खाली कराने की कोशिश की जा रही है। ऐसा हुआ तो महिला कांग्रेस खामोश नहीं बैठेगी। यह भी आरोप लगाया कि जांच निष्पक्ष नहीं है। मौके पर जाकर ईमानदारी से जांच-पड़ताल नहीं की गई। मांग की गई कि किसी भी आवंटी को बेदखल नहीं किया जाना चाहिए नहीं तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। बैठक को बतूलन मंसूरी, प्रमोद तिवारी, रूबी जैनब, रानी, फिरदौस, मुमताज, अर्चना सिंह, मुन्ना देवी, सोना, कंचन, रूकमणि निषाद, साधुरी, चंदा आदि ने भी संबोधित किया।