बांदा। पुलिस अधीक्षक ने बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों व सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। एसपी के पीआरओ और यातायात पुलिस के एसआई को थाना प्रभारी बनाया गया है। दो माह के अंदर यह दूसरा फेरबदल है।
नरैनी कोतवाली के एसएसआई केएन मिश्रा को कोतवाली देहात प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ रहे राजीव यादव मटौंध थानाध्यक्ष होंगे। यातायात सब इंस्पेक्टर संजय यादव को तिंदवारी और अतर्रा थानाध्यक्ष आरबी सिंह को पैलानी थानाध्यक्ष बनाया गया है। कोतवाली देहात के एसआई हवलदार सिंह को चिल्ला, कालिंजर थानाध्यक्ष जानकी प्रसाद वर्मा को जसपुरा, मटौंध थानाध्यक्ष श्रीनारायण त्रिपाठी को गिरवां और बदौसा थानाध्यक्ष सीबी सिंह को कालिंजर थाने का प्रभार सौंपा गया है। पैलानी थानाध्यक्ष रज्जन लाल त्रिपाठी अब अतर्रा थाने की कमान संभालेंगे। चिल्ला थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव को बदौसा, कमासिन थानाध्यक्ष शिवमिलन यादव को फतेहगंज, मरका थानाध्यक्ष अरुण वर्मा को बिसंडा, जसपुरा थानाध्यक्ष वीएन सिंह को मरका और बिसंडा थानाध्यक्ष लिखीराम को कमासिन थानाध्यक्ष बनाया गया है।