बबेरू (बांदा)। नाबालिग भतीजियों पर जुल्म ढाने वाला देशराज का यह पहला अपराध नहीं है। बताते हैं कि वह मजदूरी के लिए पंजाब गया था। वहां भी उसने कोई अापराधिक घटना अंजाम दी और कई साल जेल में बिताए। लोगों का कहना है कि हर समय वह अपने हाथ में कुल्हाड़ी लिए रहता है। पूरे गांव में घटना को लेकर देशराज के प्रति रोष और नफरत भरी हुई है। क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव भी घटनास्थल पहुंचे और बालिकाओं की मां को सांत्वना दी।
हर ओर खून के छींटे
बांदा। देशराज की क्रूरता की कहानी घटनास्थल पर देखी गई। आसपास खून के छीटे फैले थे। घटनास्थल पर रखे लोटे में खून से भरी उंगलियों के निशान थे। नजदीक में ही खून से सना चाकू भी पड़ा हुआ था। यहां आरोपी देशराज ने अपने खून से सने हाथ धोए थे। पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया। ब्यूरो