बांदा। अलग-अलग स्थानों पर दो युवतियों ने अपने ससुराल में खुदकुशी कर ली। एक फांसी पर झूल गई तो दूसरी ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों घटनाओं में मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
गायत्री नगर मोहल्ला निवासी रोशनी (20) पत्नी बुद्धविलास सूने घर में सोमवार को सुबह पंखे के हुक में फांसी पर झूल गई। ननद अंजली घर पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। बगल के घर से उतरकर देखा तो रोशनी का शव लटकता नजर आया। मजिस्ट्रेट के इंतजार में लगभग तीन घंटे तक शव फंदे पर ही लटका रहा। बाद में पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता हरिश्चंद्र (शिव, बबेरू) ने बताया कि रोशनी की शादी तीन साल पूर्व हुई थी। ससुरालीजन दहेज में 10 हजार रुपये के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। यह बात उसने दो दिन पूर्व फोन पर बताई भी थी। उधर, ननद अंजली ने बताया कि मायके में किसी लड़के से अक्सर फोन में बात करती थी। पति आपत्ति जताता था। इसी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली।
उधर, दूसरी घटना में मर्का थाना क्षेत्र के भभुआ गांव निवासी पूजा (25) पत्नी राजूलाल ने रविवार को रात ससुराल में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर देर रात उसे जिला अस्पताल लाया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के जेठ मुन्ना ने बताया कि दो साल से पूजा बीमारी से परेशान थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। मृतका की मां मीना (लुढ़िहाई-पन्ना) ने बताया कि पूजा की शादी पिछले साल हुई थी। 13 जुलाई को चचेरी बहन की शादी में जाने की वह जिद कर रही थी। उसने ससुराल वालों पर दहेज के लिए जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।