बांदा। मंगलवार को शाम सूरज ढलते ही लाखों आंखें आसमान की ओर टिक जाएंगी। इन्हें तलाश होगी रमजान माह के चांद की। अगर चांद दिखा तो काफी बारीक होगा, क्योंकि यह उन्तीसा होगा। चांद दिखने के साथ ही रमजान माह की शुरुआत हो जाएगी। कुछ घंटे बाद मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज अदा की जाएगी। बुधवार को पहला रोजा होगा। चांद नजर नहीं आया तो बृहस्पतिवार को पहला रोजा होगा।
मंगलवार (9 जुलाई) को इस्लामी कैलेंडर के शाबान माह की 29वीं तारीख है। इस दिन रमजान माह का चांद नजर आ सकता है। हालांकि मानसूनी मौसम में आसमान में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में चांद हुआ भी तो उसे देख पाना काफी दूभर होगा। चांद देखने के लिए जहां आम रोजदार बेताब हैं वहीं रुयते हिलाल (चंद्र दर्शन) के जिम्मेदारों ने भी खास इंतजाम किए हैं। दारुल उलूम रब्बानिया रुयते हिलाल सदर मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियां) ने बताया कि मंगलवार को सुबह विशेष वाहन से मौलाना जाहिद हुसैन और मौलाना हस्सान मसूदी कानपुर जाएंगे। बांदा में चांद नजर न आया और कानपुर में चांद की शरई तस्दीक हो गई तो यह दोनों तत्काल वापस लौटेंगे और यहां फौरन एलान करा दिया जाएगा। इसके अलावा एक वाहन दारुल उलूम मदरसा में तैयार रहेगा। जिले में आसपास कहीं भी चांद की खबर मिली तो जिम्मेदार लोग इस वाहन से तस्दीक करेंगे। अकील मियां ने कहा है कि बादलों की हालत में अगर किसी शख्स को चांद नजर आ जाए तो उनके फोन नंबर-9415570786 या 8382997226 पर इत्तला करें।
उधर, आल इंडिया काजी बोर्ड नायब सदर मौलाना मुमताज रब्बानी ने लोगों से कहा है कि मंगलवार को शाम 7 बजकर 9 मिनट पर सूरज डूबेगा। इसी वक्त रमजान का चांद देखें। चांद नजर आए तो तत्काल उन्हें फोन नंबर-9451142784 पर इत्तला दें। नवाबी जामा मस्जिद में हर साल की तरह अबकी भी मौलाना कारी हबीब अहमद (हथौरा) तरावीह में कुरान सुनाएंगे।