बांदा/पैलानी। घर से लापता हुई युवती का शव जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पति का आरोप है कि देवर के दुराचार करने से क्षुब्ध होकर जान दी। दूसरी तरफ मृतका के पिता ने पति पर पिटाई का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव में मंगलवार को रेखा (28) पत्नी कल्याण निषाद का शव जंगल में पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को सील बंद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति ने बताया कि वह 25 जनवरी को रिश्तेदारी में नरैनी क्षेत्र के बरुआ गांव गया था। उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ घर पर थी। 27 जनवरी को वह वापस लौटा तो पत्नी ने उसे बताया कि देवर ने उसके साथ दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पति के मुताबिक 27 जनवरी को शाम रेखा मौका पाकर घर से निकल गई। उसकी काफी खोजबीन की गई पर पता नहीं चला। मंगलवार को जंगल में उसकी लाश फांसी पर लटकती मिली। पति के मुताबिक दुराचार से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली।
दूसरी तरफ मृतका के पिता शिवनंदन (बुधेड़ा, जसपुरा) ने पुलिस को बताया कि रेखा की शादी आठ साल पहले हुई थी। पति शराब के नशे में अक्सर उसे मारता-पीटता था। उसी से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली। उधर, जसपुरा थानाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि मृतका के पति और पिता दोनों ने ही अलग-अलग तहरीरें दी हैं। मामले की जांच की जा रही है।