पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बांदा। कोहरे की धुंध में रोड पर खड़े ट्रैक्टर से मार्शल टकरा गई। मार्शल सवार सेल्समैन समेत दो लोग घायल हो गए। एक अन्य घटना में मारुति की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
बृहस्पतिवार को रात में तिंदवारी से बांदा आ रही मार्शल जीप मूंगुस गांव के निकट सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। मार्शल सवार सेल्समैन पप्पू साहू (30) निवासी छोटी बाजार व उसका साथी जयकरन (20) निवासी मर्दननाका गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना में शहर के फूटा कुआं निवासी सोनू (20) पुत्र दुर्गा प्रसाद शुक्रवार को सुबह बाइक पर पल्हरी गांव से घर लौट रहा था। रास्ते में मारुति ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चालक मारूति लेकर फरार हो गया। उधर, पैलानी के हरवंश पुरवा निवासी धर्मराज (38) को बृहस्पतिवार की रात पड़ोसी दबंगों ने लाठी से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। घटना के पीछे मामूली विवाद बताया जाता है। पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया। ब्यूरो