जयप्रभा सेतु पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए लगाते बल्ली सेतु निगम के कर्मचारी।
- फोटो : BALLIA
जयप्रकाश नगर। क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित जयप्रभा सेतु वर्षों से जर्जर हो चुका था, जिसके मरम्मत का कार्य दो दिनों पहले सेतु निगम की ओर से शुुरू किया गया। लेकिन इस दौरान भी भारी वाहनों का आवागमन नहीं रुका तो अधिकारियों ने मंगलवार को पुल के दोनों सिरे पर बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। अमर उजाला की ओर से इस पुल को लेकर लगातार समाचार प्रकाशित किया गया।
बताया जाता है कि काफी मशक्कत के बाद जयप्रभा सेतु के मरम्मत का काम 16 फरवरी को सेतु निगम की ओर से शुरू किया गया। लेकिन मरम्मत कार्य के दौरान भी भारी वाहनों की आवाजाही नहीं रुकी, जिससे काम में बाधा हो रहा था। इसको देखते हुए सेतु निगम के जूनियर इंजीनियर रविंद्र कुमार सिंह द्वारा मांझी घाट जयप्रभा सेतु के दोनों तरफ आठ फुट ऊंची बल्ली लगाकर भारी वाहनों पर रोक लगा दिया। उन्होंने बताया गया कि यह मात्र जानकारी के लिए लगाया गया है। कहा कि आज शाम से लेकर बुधवार की सुबह तक इसी स्थान पर लोहे की गार्डर को लगाकर आठ फुट की ऊंचाई पर जाम कर दिया जाएगा। जिससे मात्र आठ फुट तक की ऊंचाई वाले लोडेड वाहन ही आवागमन कर पाएंगे। बताया कि सेतु के मरम्मत का कार्य पूरा होने पर इसे हटा लिया जाएगा। इस मौके पर पुलिस चौकी चांददीयर प्रभारी रविन्द्र नाथ राय भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।