उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गिरफ्तार युवक पर लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो वायरल करने एवं मारपीट करने का आरोप है।
सुखपुरा पुलिस ने बुधवार को भोजपुर पुलिया से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में में अपना नाम व पता अफजल निवासी नोनेपुर कारों, थाना चितबड़ागांव बताया। युवक के माता-पिता भी आरोपी हैं, लेकिन अभी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। लड़की ने थाना सुखपुरा को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि युवक अपने बहन के यहां आता जाता था और मेरी ननिहाल भी वहीं पर है। वह मेरे घर भी आता था।
इसी में उससे मेरी दोस्ती हो गई। हम दोनों शादी करने के लिए राजी हुए। दोनों पक्ष के बड़े-बुजुर्ग भी इसे स्वीकार कर शादी करने पर अपनी सहमति दे दी। इसके बाद वह 2015 से मुझे अपने साथ घुमाने लगा और मेरे साथ अश्लील हरकत कर उसका वीडियो बनाया, साथ ही मेरा शारीरिक शोषण भी किया। जब भी मैं शादी का दबाव बनाती थी वह टालमटोल करता रहा।