पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बिल्थरारोड। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली में चल रहे वालीबाल प्रतियोगिता में हाईस्कूल येलो ग्रुप ने इंटर रेड ग्रुप को 2-1 से शिकस्त दी और खिताब पर कब्जा जमा लिया।
इस मौके पर विधायक गोरख पासवान ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक पासवान ने खेल के महत्व को रेखांकित किया। फाइनल में कक्षा दस की येलो ग्रुप की टीम कड़े संघर्ष मेें कक्षा 11 की रेड ग्रुप को 2-1 से पराजित कर श्रेष्ठता सिद्ध की। विधायक पासवान ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक केके मिश्र और प्रधानाचार्य डा. जेआर मिश्र ने खिलाड़ियों को स्वर्ण और रजत पदक तथा प्रशस्ति से सम्मानित किया।
सिटी ब्रांच इंचार्ज शीला मिश्रा ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेक्टिस जारी रखने का संदेश दिया। इस मौके पर अनिल तिवारी, संजीत आर्य, बीबी मिश्र, अभय त्रिपाठी, अभय उपाध्याय समेत शिक्षा प्रेमी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।