पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बलिया। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में सूबे के राजस्व मंत्री अंबिका चौधरी ने झंडोत्तोलन किया और सशस्त्र गारद की सलामी ली। इस दौरान सुरक्षा टुकड़ियों के जवानों के साथ ही एनसीसी के कैडेट भी कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
परेड में शामिल आठ टुकड़ियों में सबसे आगे आर्म्स पुलिस का दस्ता उसके पीछे नागरिक पुलिस के तीन दस्ते फिर पुलिस कार्यालय एवं एसपीओ कार्यालय की एक टुकड़ी, महिला पुलिस के साथ ही एनसीसी बटालियन की गर्ल्स कैडेट एवं ब्वायज कैडेटों की दो टुकड़ियां भी कदम से कदम मिलाते हुए चल रही थीं। सलामी दस्ते का नेतृत्व सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह मुख्य कमांडर एवं प्रतिसार निरीक्षक खिचाड़ू राम सेकेंड कमांडर के रूप में कर रहे थे। कड़क सलामी देते जवान मानो लोगों को सुरक्षा का भरोसा दे रहे थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह के साथ मुख्य अतिथि ने विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण किया। परेड में बाइक दस्ता एवं बज्र वाहन, वायरलेस दस्ता, फायर सर्विस के ह्यूमन ट्रेफकिंग की वाहन की झांकीं भी शामिल थी। परेड को देखने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कुहासे एवं ठंड के बावजूद कई राउंड फायरिंग की गूंज से पूरे वातावरण में गरमाहट आ गई।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी, सीओ सदर आलोक जायसवाल, सीओ बांसडीह आरडी चौरसिया, सीओ रसड़ा बृजेश कुमार सिंह, सीओ बैरिया विनय चंद्रा, प्रतिसार निरीक्षक खिचाड़ू राम सहित समस्त थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे। बेस्ट परेड के लिए महिला पुलिस टीम के कमांडर एवं महिला थानाध्यक्ष संध्या सिंह को सम्मानित किया गया। डीएम एवी राजामौलि एवं पुलिस अधीक्षक आेंकार सिंह ने मुख्य अतिथि अंबिका चौधरी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। राजस्वमंत्री अंबिका चौधरी ने सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की जिलाध्यक्ष राधिका मिश्र को भी अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। जबकि सराहनीय कार्य करने के लिए करीब दो दर्जन पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।