{"_id":"72052","slug":"Ballia-72052-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0930\u093e\u091c\u0940\u0935 \u0917\u093e\u0902\u0927\u0940 \u0915\u0940 \u091c\u092f\u0902\u0924\u0940 \u092a\u0930 \u0938\u0926\u094d\u092d\u093e\u0935\u0928\u093e \u092a\u0916\u0935\u093e\u0921\u093c\u093e","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना पखवाड़ा
Ballia
Updated Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
बलिया। राजीव गांधी के 68वें जन्मदिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र ने सद्भावना दिवस और पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्घाटन जिला युवा समन्वयक कपिलदेव राम ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के तकनीकी स्वप्नदृष्टा थे। वे भारत को भौतिकता और आध्यात्मिकता के साथ-साथ पांच तकनीकी मशीनों की स्थापना की। जिससे भारत में संचार क्रांति का सूत्रपात हुआ। इस मौके पर नेहरू युवा मंडल हल्दी रामपुर के अध्यक्ष चंद्रप्रताप सिंह विसेन ने राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने की बात कही। उन्होंने 21वीं सदी के दौरान सशक्त युवा सशक्त भारत और विश्व शांति दूत भारत की कल्पना के मूल मंत्र को परिभाषित किया। नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार ओम प्रकाश मिश्र ने कहा कि इस पखवारा कार्यक्रम में जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसमें 21 अगस्त को विकास ख्ंाड मनियर में रैली और प्रभातफेरी, 22 को गड़वार में निबंध प्रतियोगिता, 23 को पंदह में खेलकूद, 24 नवानगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 25 को सीयर में अंताक्षरी, 26 को रसड़ा में वाद-विवाद प्रतियोगिता, 27 को सोहांव में चित्रकला प्रतियोगिता, 28 को बांसडीह में पेंटिंग प्रतियोगिता, 29 को दुबहर में हस्तकला प्रतियोगिता, 30 अगस्त को मुरली छपरा में दौड़ प्रतियोगिता, 31 को बेलहरी में श्रमदान कार्यक्रम, एक सितंबर को बेरूआरबारी में चित्र प्रदर्शनी, दो सितंबर को चिलकहर में विचार गोष्ठी, तीन सितंबर को जिला मुख्यालय पर समापन होगा। इस मौके पर डा. उपेंद्र कुमार सिंह, चंदन तिवारी, धर्मेंद्र पाठक, धीरज ओझा, गोपाल, अभय, गुप्तेश्वर प्रसाद, अनिता यादव, सविता, कमलेश आदि उपस्थित थे।