बलिया। रमजान माह के अंतिम जुमे की नमाज में शुक्रवार को नगर के विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम बंधुओं ने शिरकत किया। नमाज अदा करने के साथ ही दुनिया में अमन-चैन के लिए दुआखानी की। इसके पूर्व नमाज अदा करने के लिए सभी मस्जिद और उसके बाहर की साफ-सफाई कराने के साथ ही टेंट और टाट की व्यवस्था में जिला प्रशासन लगा रहा। सदर उप जिलाधिकारी के अलावा अन्य आलाधिकारियों ने नमाज स्थल का मौका मुआयना करने के साथ ही स्थिति का जायजा लिया।
नगर के विशुनीपुर में सुबह से ही नगर पालिका प्रशासन के कर्मचारी रमजान के आखिरी जुमे की नमाज की तैयारी में लगे रहे। अधिशासी अधिकारी वीपी राय के साथ ही जलकल के जेई व नपा के अन्य अधिकारीगण कार्यों की निगरानी कर रहे थे। 11 बजे करीब नगर क्षेत्राधिकारी आरके वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति को देखने के साथ ही नमाज के दौरान कहीं कोई परेशानी न हो इसकी जानकारी ली। दोपहर 12 बजे सदर उप जिलाधिकारी खेमपाल सिंह व कोतवाली निरीक्षक अजय राय विशुनीपुर मस्जिद पर पहुंचे। एसडीएम ने वहां मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने के साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की बात कही। इसके पूर्व सुबह से ही मस्जिद में दूरदराज के गांवों से नमाजियों के आने का क्रम जारी रहा। दोपहर एक बजे से मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा की। नमाज के वक्त नगर के व्यापारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस दौरान सुबह से ही विशुनीपुर मस्जिद के पास मुख्य मार्ग जाम कर दिया गया था। साथ ही उस मार्ग से कोई आए जाए नहीं इसके लिए दर्जनभर से अधिक कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई थी, जो हर आने-जाने वाले को दूसरे रास्ते से गुजरने की बात कर रहे थे। एडीएम पीसी श्रीवास्तव, एएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि रघुपति, चेरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता आदि भी रहे।