{"_id":"71857","slug":"Ballia-71857-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0938\u092a\u094d\u0932\u093e\u0908 \u0935\u093f\u092d\u093e\u0917 \u0915\u0947 \u0916\u093f\u0932\u093e\u092b \u092a\u094d\u0930\u0927\u093e\u0928\u094b\u0902 \u0928\u0947 \u0938\u094c\u0902\u092a\u093e \u091c\u094d\u091e\u093e\u092a\u0928","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
सप्लाई विभाग के खिलाफ प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन
Ballia
Updated Wed, 15 Aug 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
दुबहर। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने सप्लाई विभाग के अधिकारियों पर शासनादेश का उलंघन कर प्रधानों के बिना हस्ताक्षर के उठान का आरोप लगाया है।
पत्रक में कहा गया है कि आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से शासनादेश का उल्लंघन करके ग्राम प्रधानों के बिना संस्तुति के ही कोटेदारों के खाद्यान्न का उठान किया जा रहा है। जबकि शासनादेश में स्पष्ट उल्लेख है कि बिना प्रधान के प्रमाणपत्र के खाद्यान्न और मिट्टी तेल का उठान न कराया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ग्राम प्रधानों की गरिमा बहाल रखने की मांग की। इस दौरान अखार के प्रधान सुनील सिंह, मोहनछपरा के प्रधान सुरेंद्र प्रसाद, सवंरूबांध के प्रधान रामशुक्ल राम, मुन्नी देवी, पदमावती देवी, विनोद सिंह, श्यामसुदंर गिरी, विनोद गुप्ता, नंदजी यादव, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।