{"_id":"71631","slug":"Ballia-71631-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0917\u0902\u0917\u093e \u0915\u093e \u091c\u0932\u0938\u094d\u0924\u0930 \u0916\u0924\u0930\u093e\u092c\u093f\u0902\u0926\u0941 \u0938\u0947 \u092e\u0939\u091c \u0906\u0927\u093e \u092e\u0940\u091f\u0930 \u0928\u0940\u091a\u0947","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जलस्तर खतराबिंदु से महज आधा मीटर नीचे
Ballia
Updated Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
रामगढ़। अब गंगा की लहरें खतरा बिंदु से मात्र आधा मीटर नीचे बह रही है। गंगा में उफान के चलते रिकनीछपरा व शाहपुर में घरौंदों का उजाड़ने के बाद खाली बची जमीन को गंगा ने रविवार को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है। वहीं डेंजर जोन पचरुखिया-मझौंवा पर भी गंगा के धारा का दबाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
रविवार को उग्र गंगा की तेवरों ने जमकर तबाही मचाई जिसके चलते पचरूखिया से शाहपुर तक 20 एकड़ किसानों की कृषि योग्य जमीन सोहरा कटान से अपने पेटे में ले लिया। जैसे-जैसे गंगा लाल निशान की ओर अपना कदम बढ़ा रही है, वैसे गंगा की धाराओं से संघर्ष करते रिकनीछपरा गांव के लोगों में दहशत आती जा रही है। वैसे तो लोग पहले से ही अपने घरौदों को उजाड़ कर खाली कर दिया। अब बच्चे सामानों को भी सुरक्षित ठौर देने में जुटे हुए हैं। गंगा का पानी गायघाट, बादिलपुर, प्रबोधपुर, जगछपरा आदि के नीचले हिस्से में पाव पसारना शुरू कर दिया है। जिसके चलते डांगरबाद व जगछपरा दियर में बोई गई परवल के फसल को डूबोना शुरू कर दिया है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लहरे गहरानी शुरू हो गई है। यदि गंगा के जलस्तर में वृद्धि गति यूं ही बना रहा तो 48 घंटे बाद हजारों एकड़ फसलें गंगा के बाढ़ में गुम हो जाएंगी। उधर गंगा के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही डेंजर जोन पचरुखिया-मझौंवा पर क्षतिग्रस्त स्परों पर दबाव बढ़ना शुरू हो गया है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के मुताबिक गंगा का जलस्तर 56.82 मीटर दर्ज किया गया। विभाग की माने तो आगे भी जलस्तर में वृद्धि बने रहने की संभावना है। नरहीं संवाददाता के मुताबिक सोहांव विकास खंड के उमरगंज दियारे में कटान तेजी से जारी है। गंगा लहरें रविवार को किसानों की कृषि योग्य भूमि तेजी अपनी आगोश में ले रही थी।
कटान पीड़ितों का हाल जानने के लिए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वंशीधर यादव के साथ पूर्व प्रधान बब्बन यादव, लालजी यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामेश्वर यादव, ब्लाक प्रमुख सुभाष राम, विनोद सिंह, रामबचन यादव, अनिल सिंह, अभय नारायण सिंह, राकेश यादव, भुवर यादव आदि उमरगंज दियारा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कटान पीड़ितों का हर संभव मदद का आश्वासन दिया।