बलिया। जनपद के दो नपा और सात नपं में निकाय चुनाव की सियासत गरमाती जा रही है। चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना लोग मतदाताओं को रिझाने में जुट गए हैं। निकाय चुनाव की चुनावी बयार चितबड़ागांव में सबसे तेज है। यहां अध्यक्ष पद के सबसे अधिक 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि सबसे कम अध्यक्ष पद के सात प्रत्याशी रसड़ा नगर पालिका में देखने को मिल रहा है। हालांकि सभी जगह राजनीति का पारा चढ़ता नजर आ रहा है। कई जगह दिग्गज उम्मीदवारों के बीच लड़ाई कांटे की है। सभासद/सदस्यों में सर्वाधिक 174 लोग चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाने उतरे हैं।
जिले में बलिया और रसड़ा नगर पालिका के साथ ही सात नगर पंचायतों में मुख्य रूप से चितबड़ागांव, बिल्थरारोड, सहतवार, रेवती, मनियर, बांसडीह और सिकंदरपुर शामिल हैं। नपा व नपं के वार्डो पर एक नजर डालें तो इनकी संख्या 151 है। नगरपालिका और नगर पंचायतों से कुल 114 अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चुनावी जंग आमने-सामने हैं। जबकि सभासद के लिए 871 लोग अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वर्तमान में चिलचिलाती धूप व तीव्र गर्मी के बाद भी उम्मीदवार मतदाताओं को अपनी तरफ मोड़ने के भरपूर प्रयास में लगे हैं। आलम यह है कि दिन व रात घर-घर जाकर लोगों से मिलने के साथ ही अपना वोट बैंक मजबूत करने में जुटे हैं।
नगर पालिका बलिया की बात करें तो यहां वार्डो की संख्या 25 हैं। जिसमें अध्यक्ष पद के 18 और सभासद के 174 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी प्रकार नगर पालिका रसड़ा में अध्यक्ष पद के सात और सभासद पद के लिए 119 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पंचायत चितबड़ागांव में अध्यक्ष पद के 19 और सभासद के लिए 112 लोग चुनाव लड़ रहे हैं। नगर पंचायत बिल्थरारोड की बात करें तो अध्यक्ष पद के 18 और सभासद के लिए 70 लोग अपने भाग्य की आजमाईश कर रहे हैं। सहतवार नपं में भी अध्यक्ष पद के आठ तथा सभासद पद के 57 लोग चुनाव लड़ रहे हैं। रेवती में अध्यक्ष पद के 12 और सभासद पद के लिए 94 उम्मीदवार पर्चा भरने के बाद चुनाव मैदान में उतरे हैं। मनियर नपं में अध्यक्ष आठ और सभासद के लिए 79 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बांसडीह नपं में अध्यक्ष पद के लिए 16 और सभासद पद के लिए 77 लोगों ने पर्चा भरा। सिकंदरपुर नपं में अध्यक्ष पद के लिए आठ तथा सभासद पद के 89 लोगों ने नामांकन किया। सभी सियासी मैदान में अपने भाग्य आजमा रहे हैं।