गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर स्थित एक ढाबे के पास झाड़ी में शनिवार की देर शाम मेदिनीपुर गांव निवासी 37 वर्षीय बबलू सिंह का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया। बताया गया है कि मेदिनीपुर गांव निवासी अवध बिहारी सिंह का यह पुत्र बीते शुक्रवार को घर से निकला था। रात में वह घर नहीं पहुंचा।
इस पर शनिवार को उसकी खोजबीन परिजनों ने शुरू की। देर शाम करीब पांच बजे मेदिनीपुर स्थित एक ढाबे के पीछे झाड़ी में उसका शव पाया गया। मौके पर मौजूद लोग अनहोनी घटना होने की आशंका जता रहे थे। थानाध्यक्ष सुहवल राम स्वरूप वर्मा का कहना था कि उसकी मौत स्वाभाविक हुई है। छानबीन में पता चला है कि वह नशे का भी आदी था।