दयाछपरा। बैरिया थाना क्षेत्र के स्थानीय ग्रामसभा अंतर्गत बुधनचक में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें 34 परिवारों के रिहायशी झोपड़ी और खपड़ैल मकान जलकर खाक हो गया। अगलगी की इस घटना में घर-गृहस्थी का सारा सामान, खाद्यान्न, नगदी, कपड़ा, जेवर जल गया। वहीं दो जर्सी गाय और एक महिला आग में झुलस गईं।
दयाछपरा के बधनचक गांव में मंगलवार की दोपहर महेश गोंड के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगी। अभी लोग कुछ समझ ही पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने राधा गोंड, जय प्रकाश गोंड, अनिल गोंड, चंद्रशेखर गोंड, राजमंगल वर्मा, केशरी देवी, पारस वर्मा, अच्छे लाल वर्मा, पारवर्ती देवी, अवध वर्मा, मनजी वर्मा, हरेंद्र वर्मा, विश्वेश्वर वर्मा, राजकुमार गोंड, अरविंद कुमार वर्मा, मनीष कुमार वर्मा, मोती लाल वर्मा, चंदन वर्मा, रामनाथ वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, निर्मला देवी, दिलीप कुमार वर्मा, कन्हैया वर्मा, जितेंद्र वर्मा, बच्चा जी वर्मा, पवन कुमार वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, अशोक वर्मा, परमेश्वर वर्मा, मुन्ना वर्मा, संजय वर्मा व रामदेव वर्मा के घरों को जला दिया। वहीं महेश गोंड की दो जर्सी गाय व एक महिला शांति देवी गंभीर रूप से झुलस गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के घंटों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंचे। क्षेत्रीय लेखपाल खुशहाल राम ने स्थिति का जायजा लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। वहीं ग्राम प्रधान सर्वजीत पासवान ने खाद्यान्न और तिरपाल की व्यवस्था कराई।