चितबड़ागांव। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीबीपुर निवासी जितेंद्र राजभर की पत्नी दीपिका (21) मंगलवार की सुबह चार बजे अपने शरीर पर मिट्टी छिड़कने के बाद दरवाजा बंद कर अपने को आग के हवाले कर दिया। जबतक परिजन धुंआ देखकर कुछ समझ पाते कि घटनास्थल पर ही विवाहिता ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
नरहीं थाना क्षेत्र के खेदारपुर निवासी घनश्याम राजभर की पुत्री दीपिका की शादी 2009 में बीबीपुर के जितेंद्र राजभर से हुई। जिसका दो वर्ष का बच्चा भी जितेंद्र जोधपुर राजस्थान में लेबर का कार्य करता है। घर पहुंचने पर अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। परिजनों की मानें तो विवाहिता अपने पति के साथ रहने के लिए परिवार के लोगों से नाराज रहती थी। जितेंद्र के साथ नहीं भेजने के विवाद से क्षुब्ध विवाहिता ने आग लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने थाने की पुलिस को दे दी। विवाहिता के मायके के लोग भी घटना की जानकारी होने पर थाने पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक मायके पक्ष की ओर विवाहिता को जलाकर मारने की कोई तहरीर नहीं दी गई थी।