बलिया। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को अपनी समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा। शिक्षामित्रों ने अपनी एकता को प्रदर्शित करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की। कहा कि शिक्षा मित्र सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाने में पूर्ण लगन से कार्य कर रहे हैं। इस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को सर्व शिक्षा अभियान द्वारा सम्मान ताज भी प्राप्त हो चुका है।
उन लोगों ने कहा कि शिक्षामित्र इस समय परेशान चल रहे हैं। ऐसे में महंगाई को देखते हुए शिक्षामित्रों को अप्रशिक्षित शिक्षक वेतनमान एक जुलाई 2012 से दिया जाए, ताकि उनकी दशा में कुछ सुधार हो सके। साथ ही कार्यरत सभी शिक्षामित्रों की शिक्षक पद पर समायोजित करने आदि की मांग की। जिलाध्यक्ष काशीनाथ यादव, महामंत्री जितेंद्र कुमार राय, विनोद सिंह, आशुतोष यादव ऊर्फ बबलू, नगर अध्यक्ष सूर्यप्रकाश यादव, संतोष कुमार, सूर्यनाथ राम, दीपक कुमार उपाध्याय, अनुज कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव, लक्ष्मी यादव, ज्ञान प्रकाश मिश्र, इंद्रजीत यादव, अनेष कुमार मिश्र, मनोज कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, राजेश सिंह, वीरेंद्र यादव, अजय गुप्ता, रजनीश राय आदि रहे।