बांसडीहरोड। राजा सुरथ के नाम से चर्चित सुरहा क्षेत्र में 19 मई को शनिवार की सायं छह बजे सुरहा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव में भोजपुरी गीत व संगीत की छटा बिखरेगी। इसकी सारी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। यह जानकारी समिति के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विष्णु ओझा ने दी है।
श्री ओझा ने बताया कि महोत्सव के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन, विशिष्ट अतिथि सदर एसडीएम आईएएस शंभू कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी, जेलर एनएन पाठक व जिला कोषाधिकारी विमलेश कुमार यादव है। इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश व बिहार के जाने-माने भोजपुरी गीतकार व संगीतकारों का जमावड़ा होगा। इसमें भोजपुरी के लोकप्रिय गायक रविंद्र राजू, बंटी वर्मा, रीना पांडेय, शिब्बू सिंह, दिव्या, शशिकला, हरिनारायण, अनीश आनंदी आदि गायक व अभिनेता भाग लेंगे। बताया कि महोत्सव की सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए है। साथ ही अतिथियों के मीडियाकर्मियों एवं विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। शुक्रवार की देर शाम तक महोत्सव स्थल पर मंच का सुदंरीकरण व बैरिकेटिंग कर कार्यक्रम का अंतिम रूप दिया गया। इस महोत्सव में भारी संख्या में श्रोताओं के उमड़ने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई थानों की फोर्स तैनात की जाएगी।
नए कलाकारों का चयन
संवाददाता
बांसडीहरोड। स्थानीय क्षेत्र के सुरहा महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आयोजित आडिशन में छह नए कलाकारों का चयन किया गया। जिसमें सिकंदर के छोटू चुनमुन, भांटी के सोनू राय, बलिया नगर के सोनू लाल यादव, खेवसर के अतुल कुमार पासवान, परिखरा के अतुल कुमार वर्मा और गाजीपुर की दिव्या कुमारी का चयन किया गया। उक्त चयनित कलाकार महोत्सव में अपने प्रतिभा विखेरेंगे। नए कलाकारों को चयन करने वाली टीम में काका राज, विवेका नंद सिंह, आनंद पंकज, बंटी वर्मा, प्रभु विशुनपुरी रहे।