बलिया। नगर के 132 केबी उपकेंद्र पर तकनीकी मरम्मत की दिशा में शनिवार को दिनभर आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए अवर अभियंता बीवी सिंह ने बताया कि तकनीकी सुदृढ़ीकरण के चलते नगर के विभिन्न फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह आठ बजे से लेकर सायं चार बजे तक बंद रहेगी।