बांसडीहरोड (संवाददाता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में सोमवार की दोपहर आग लगने से तीन रिहायशी झोपड़ियां खाक हो गईं। इसमें घर में रखा घरेलू उपयोग का सामान जल गया साथ ही एक आठ वर्षीय बालक और बछिया झुलस गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
क्षेत्र के बभनौली निवासी राजेश उपाध्याय के घर में दोपहर के समय अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने एक के बाद एक तीन झोपड़ियों को अपनी जद में ले लिया। आग की चपेट में आने पर राजेश उपाध्याय का आठ वर्षीय पुत्र सुमंत और उनकी बछिया गंभीर रूप से झुलस गई। सुमंत को आसपास के लोगों की मदद से नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।