बलिया। डीआईजी आजमगढ़ राजकुमार ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर सदर क्षेत्राधिकारी कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का मुआयना किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ समीक्षा करने के बाद डीआईजी ने अपराध नियंत्रण पर बल देते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य होना चाहिए। देरशाम को उन्होंने फेफना थाने का भी निरीक्षण किया।
जिला मुख्यालय पर मंगलवार की शाम पहुंचे डीआईजी राजकुमार ने सबसे पहले सीओ सदर कार्यालय की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी कार्यालय सदर के आवश्यक कागजात को देखा।
उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय को भेेजे जाने वाले प्रपत्रों की समीक्षा करने के बाद अपराध पर नकेल कसने की हिदायत की। कहा कि पुलिस प्रशासन का सहयोग करने वालों से भी मित्रवत संबंध बनाए रखें। डीआईजी ने सदर सीओ पीयूष कुमार सिंह को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद देरशाम डीआईजी ने फेफना थाने का निरीक्षण किया। जहां पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड आफ आनर की सलामी दी। डीआईजी ने थानाध्यक्ष श्यामजी यादव से पत्रावलियों की जानकारी ली। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह, एएसपी केसी गोस्वामी, सीओ नगर आलोक जायसवाल आदि मौजूद रहे।