फखरपुर (बहराइच)। घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों 26 अक्तूबर को एक महिला घर पर मौजूद थी, उसका पति किसी कार्य से बाहर गया था।
महिला का आरोप है कि मौके का फायदा उठाकर नसीम उसके घर में दाखिल हो गया और दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने अपने पति के साथ थाने पर तहरीर दी थी। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी नसीम की गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से पुलिस दबिश दी रही थी। रविवार को सूचना मिली कि आरोपी मदन कोठी के पास मौजूद है, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। संवाद