बहराइच। विधायक केके ओझा कैसरगंज लोकसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी होंगे। यह घोषणा बहुजन समाज पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर व सांसद जुगुल किशोर ने की। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
लोकसभा चुनाव में देवीपाटन मंडल की सभी सीटों पर बसपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए जोश व उत्साह से जुटने की अपील की गई। जोनल कोआर्डिनटर ने प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को जागरूक करने व बसपा की नीतियों से लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। महसी विधानसभा सीट के विधायक केके ओझा को कैसरगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की गई। श्रावस्ती में नरेंद्र बहादुर पटेल को जिला महासचिव भी बनाया गया।