उर्रा (बहराइच)। कतर्नियाघाट जंगल से सटे निबिया गौढ़ी गांव निवासी एक किशोर शुक्रवार देर शाम को मवेशियों के लिए चारा लाने जंगल से सटे खेत को गया था।
वहां पर तेंदुए ने हमला कर उसे निवाला बना लिया। खोजबीन के दौरान परिवारीजनों को जब घटना की जानकारी हुई तब हड़कंप मचा। मौके पर वनाधिकारी पहुंचे हैं। गांव के लोग भी घटना से दहशतजदा तो हैं ही उनमें आक्रोश भी है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत निबियागौढ़ी स्थित है। गांव निवासी बिंद्रा आर्या (13) पुत्तू आर्या शुक्रवार शाम 6 बजे के आसपास खेत में मवेशियों के लिए काटा गया चारा उठाने गया था। लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं लौटा। इस पर खोजबीन शुरू हुई।
शाम सात बजे के आसपास लगे गन्ने के खेत की झाड़ियों में बिंद्रा का क्षत विक्षत शव मिला। उसके गले, पीठ और पेंट पर गहरे जख्म मिले। इस पर परिवारीजन बिलख पड़े। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। आसपास तेंदुए के पगचिन्ह भी मिले। जिससे तेंदुए के हमले में बिंद्रा के मौत की पुष्टि हुई।
घटना की सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्या, एसडीओ यशवंत सिंह, डिप्टी रेंजर राधेश्याम टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने भी तेंदुए के हमले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सुजौली पुलिस को बुलाया गया है।
शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। एसडीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक के परिवारीजनों को मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।