पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बागपत। फिल्म स्टार सनी देओल के रोड शो के बाद भाजपाइयों के चेहरे कमल के फूल की तरह खिले हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन सनी के दीवानों ने चाहे कितनी भी दीवानगी दिखाई हो, असल चुनौती ग्लैमर के इस क्रेज को वोट में बदलने की है। यह काम इतना आसान नहीं है।
सनी को बहुत सोच समझकर बुलाया गया था। एक तो बागपत में इससे पहले कभी इतना बड़ा फिल्म स्टार नहीं आया। इसलिए हल्ला तो मचना ही था। दूसरा सनी देओल जाट हैं। तीसरा भाजपा को उम्मीद है कि इस बार जाट युवाओं को जोड़ना बहुत मुश्किल नहीं है।
इन सभी बातों को देखकर ही सनी देओल का चयन किया गया। बड़ौत के सिनेमा घरों में सनी की फिल्में आज भी हाउस फुल करा देती हैं। यह भी भाजपा को मालूम था। भाजपा का अगला प्लान रोड शो से जमे रंग को फीका न पड़ने देने का है। जल्द ही अमित शाह और कल्याण सिंह आ सकते हैं।
इसके बाद वोटिंग से ऐन पहले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की बड़ी रैली कराई जाएगी। मोदी से इसके लिए समय मांगा जा चुका है। एक और खास बात यह है कि इस बार भाजपा बागपत और मथुरा पर खास ध्यान दे रही है। बागपत से रालोद मुखिया अजित सिंह सांसद हैं, तो मथुरा से उनके बेटे जयंत। भाजपा ने अजित सिंह के सामने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह को उतारने के बाद सनी देओल का रोड शो कराया है जबकि मथुरा से हेमा मालिनी को टिकट दे दिया है। दोनों ही सीटों पर दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है।