पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बागपत। निरोजपुर एम्मा गांव में सगाई समारोह में छत की कड़ी टूटने से छह महिलाएं घायल हो गई। दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें दिल्ली ले जाया गया है।
निरोजपुर एम्मा गांव में सोमवार को हरपाल की सगाई का कार्यक्रम था। परिजनों ने खाने की व्यवस्था मकान की छत पर टैंट लगाकर कर रखी थी। वहां लोगों की काफी भीड़ हो रही थी। इसी दौरान छत की दो कड़ी टूट गईं। वहां खाना खा रही उर्मिला, शकुंतला, बबीता, अंजू, सरिता समेत छह महिला घायल हो गई। इससे समारोह में हड़कंप मच गया। परिजन घायल महिलाओं को लेकर अस्पताल पहुंचे। उर्मिला और शकुंतला की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया।