पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बड़ौत। लुहारी गांव में गुरुवार रात अपने बड़े भाई के साथ साइकिल पर आ रहे युवक रणवीर (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में दो नामजद व अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मृतक रणवीर पुत्र धर्मवीर अविवाहित था। वह गुरुवार रात अपने बड़े भाई विक्रम के साथ साइकिल पर खेत से घर आ रहा था। गांव के पास ही पांच-छह लोग मिले और उन्होंने उस पर गोली चलाई। एक गोली उसकी गर्दन में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसे उसके परिजन सीएचसी बड़ौत लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर सीओ रफीक अहमद और थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव पहुंचे। परिजन किसी रंजिश की बात नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि रणवीर दबंग किस्म का आदमी था। इसके के चलते यह घटना हुई होगी। इस संबंध में उसके बड़े भाई विक्रम ने दो नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।