छपरौली। पुलिस ने टाडा चौकी के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास लूटी हुई बाइक, मोबाइल और तमंचा मिला है। पूछताछ में दो लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ है।
बुधवार शाम करीब चार बजे टाडा चौकी के पास तीन बाइक सवार इधर-उधर घूम रहे थे। शक के आधार पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में इन्होंने 19 अगस्त को लुंब मार्ग पर दिल्ली पुलिस के सिपाही प्रमोद निवासी छपरौली से बाइक और मोबाइल लूट और कुरडी गांव के रिटायर्ड सिपाही जयपाल से 25 हजार रुपए की लूट की वारदात स्वीकारी है। एसओ छपरौली देवेंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाश जरीफ पुत्र मांगा, साजिद पुत्र रशीद और साजिद पुत्र सलीम उर्फ चोना है। तीनों ही शामली जनपद के कांधला के निवासी हैं। बदमाशों के पास से लूटी गई बाइक, मोबाइल, तीन हजार रुपये, तमंचा, दो छुरी और दो कारतूस बरामद हुए हैं। एसओ ने बताया कि बदमाश कपड़ा व्यापारी हैं। घटना को अंजाम देने के बाद ये कपड़ा बेचने हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश हरियाणा में चले जाते थे।
व्यापारियों का समझा चोर, पीटा
पिलाना (बागपत)। गांव में एक के बाद एक चोरी और लूट की घटना से गुस्साए लोगाें ने बुधवार को कपड़ा बेचने आए व्यापारियों को पीट दिया। बाद में पुलिस ने जांच के बाद दोनों को छोड़ दिया।
पिलाना गांव में लगातार चोरी हो रही हैं। इसके चलते गांव वाले रात में पहरा दे रहे हैं। ऐसे में जब बुधवार को कार से कपड़ा व्यापारी पहुंचे तो उन्हें उन पर शक हो गया। ये व्यापारी पूछ रहे थे कि यहां शादी किस किस घर में है। उनका इरादा कपड़ा बेचने का था जबकि गांव वालों ने समझ लिया कि ये शादी वाले घर में चोरी करने आए हैं। कारण यह था कि यहां शादी वाले घर में चोरी हो चुकी थी। इसके बाद आव देखा ना ताव। चारों को कार से उतार कर पीटने लगे। दो किसी तरह भाग निकले। इससे गांव वालों का शक और मजबूत हो गया। दोनो को तब तक पीटा जब तक वे बेहाल नहीं हुए। इसके बाद दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने जांच की तो पता चला ये कपड़ा बेचने वाले हैं। नाम-पता जांचने के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। दोनों जाते समय बोले, कि यहां कपड़ा बेचने के लिए कभी नहीं आएंगे। ये लोनी (गाजियाबाद) के हैं। रमाला थाना प्रभारी जितेंद्र यादव का कहना है कि पकड़े गए युवक, कपड़ा व्यापारी है। लोगों ने चोराें के शक में उनकी पिटाई कर दी है।