{"_id":"39235","slug":"Baghpat-39235-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0938\u0941\u0916\u092e\u093e\u0932 \u0905\u0927\u094d\u092f\u0915\u094d\u0937, \u0905\u0930\u093f\u0926\u092e\u0928 \u092c\u0928\u0947 \u092a\u094d\u0930\u092c\u0902\u0927\u0915 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
सुखमाल अध्यक्ष, अरिदमन बने प्रबंधक
Baghpat
Updated Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
बड़ौत। भारी सुरक्षा के बीच दिगंबर जैन इंटर कालेज की प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। मतदान के दौरान फर्जी वोट डालने को थोड़ी नोकझोंक हुई। देर शाम चुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। फूल पार्टी का पैनल सभी पदों पर विजयी रहा। जबकि स्वास्तिक पार्टी की करारी हार हुई। अध्यक्ष पद पर सुखमाल चंद जैन व प्रबंधक अरिदमन बने।
फूल पार्टी के अध्यक्ष पद के सुखमालचंद जैन को 827 मत मिले। उन्होंने स्वास्तिक पार्टी के अशोक जैन को हराया। उपाध्यक्ष पद पर भी फूल पार्टी के श्यो प्रसाद जैन विजयी रहे, जबकि स्वास्तिक पार्टी के विवेक जैन हार गए। मंत्री पद फूल पार्टी के सतीश जैन 796 मत प्राप्त कर विजयी रहे, जबकि स्वास्तिक पार्टी के अमरचंद जैन को 575 मत मिले। प्रबंधक पद पर फूल पार्टी के अरिदमन 828 मत लेकर विजयी रहे। जबकि हारे स्वास्तिक पार्टी के धरपाल जैन को 552 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर भी फूल पार्टी के राकेश जैन 777 मत प्राप्त कर विजयी रहे। जबकि हारे स्वास्तिक पार्टी के सुरेंद्र जैन को 575 मत मिले। वहीं फूल पार्टी के ही सभी सदस्य विजयी रहे। जिनमें अभिषेक जैन, अतुल कुमार, दिनेश जैन, दिनेश, कमल किशोर जैन, सुनील कुमार, सुरेशचंद जैन विजयी रहे। विजयी प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार जैन व सहायक चुनाव अधिकारी राजेंद्र तोमर ने की। घोषणा होते ही फूल पार्टी के समर्थकाें ने आतिशबाजी व ढोल नगाड़ों से विजयी प्रत्याशी का स्वागत किया। मतदान के दौरान भगवान महावीर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।