न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 10 Feb 2020 06:42 PM IST
आजमगढ़ के किसनदासपुर के एक्सप्रेस-वे पर पार्टी नेताओं से मिलते मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ।
- फोटो : AZAMGARH
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
जनपद के किसुनदासपुर स्थित यूपीडा के प्रोजेक्ट साइट पर सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्य पर संतोष जताया और कहा कि कार्य तय टाइम लाइन के अनुसार है। कोशिश है कि दीपावली तक मुख्य एक्सप्रेस-वे को जनता को लोकार्पित किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने मंदुरी से जल्द उड़ान शुरू करने और मोहब्बतपुर में विवि की स्थापना के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की बात कही। अच्छा कार्य करने पर उन्होंने जिला प्रशासन की पीठ भी थपथपाई।
लखनऊ के चांद सराय से गाजीपुर के हैदरिया तक बनने वाले 340 किमी लंबे सिक्सलेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लगभग 84 किमी का हिस्सा जनपद से होकर गुजर रहा है। मुख्यमंत्री पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की समीक्षा और क्वालिटी टेस्ट के बाद काफी संतुष्ट दिखे। कहा कि विकास की पायदान पर पिछड़े वाराणसी और गोरखपुर के बीच के इस हिस्से को विकास के पथ पर लाने के लिए जुलाई 2018 में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का प्रधानमंत्री ने आजमगढ़ में शुभारंभ किया था। निर्माण प्रोजेक्ट टाइम लाइन के अनुसार चल रहा है। कार्यदायी संस्था और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल के लिए यहां समीक्षा की गई है।
एक-एक पैच पर पेश आने वाली समस्या और समाधान पर बात की गई है। परियोजना को पब्लिक का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां से ये एक्सप्रेस-वे गुजरेगा वहां की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ कई गुना बढ़ जाएगी। स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर इंडस्ट्रियल कॉरीडोर विकसित किया जा रहा है। चल रहा कार्य संतुष्टि योग्य है। इस वर्ष दीपावली के आसपास मुख्य एक्सप्रेस-वे को लोकार्पित कर जनता को दीपावली का तोहफा देने की बात कही। साथ ही जनपद के मोहब्बतपुर में प्रस्तावित विवि के लिए जमीन की खरीद जल्द पूरी करने की बात कही। कहा कि हम जनपद से जल्द वायु सेवा शुरू करने वाले हैं।
जनपद लखनऊ से देश से हवाई मार्ग से जुड़ेगा। इस दौरान उन्होंने विशेष अभियान चला एक लाख से ज्यादा लोगों की पेंशन स्वीकृत करने पर जिला प्रशासन की पीठ भी थपथपाई। ये अभियान जिलाधिकारी एनपी सिंह की पहल पर चलाया गया था। एनएच-233 की धीमी प्रगति पर एनएचएआई के साथ बैठक करने और नितिन गड़करी को पत्र लिखने की बात कही। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की भी समीक्षा और सभी परियोजना समय पर पूरी करने को कहा।