{"_id":"619cea0af5477e26a35e60b5","slug":"bjp-government-will-be-formed-vivek-thakur-azamgarh-news-vns624051917","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतियों और कार्यकर्ताओं के बल पर फिर बनेगी भाजपा की सरकार: विवेक ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतियों और कार्यकर्ताओं के बल पर फिर बनेगी भाजपा की सरकार: विवेक ठाकुर
सगड़ी। प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यकर्ताओं के बल पर हम उप्र में फिर सरकार बनाने जा रहे हैं। इसमें किसी तरह का कोई संशय नहीं है। बूथ स्तर पर लड़ाई के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता 2022 की विजय के लिए तैयार है। उक्त बातें जीयनपुर स्थित एक निजी विद्यालय में अजमतगढ़ और जीयनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मंगलवार को सह चुनाव प्रभारी विवेक ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि पांच साल में प्रदेश में अमन चैन आया है, गुंडागर्दी खत्म हुई है। कोरोना संक्रमण के बाद भी प्रदेश को विकास के पथ पर दौड़ाया गया है उससे प्रदेश की जनता फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कार्यकर्ताओं की बैठक में राज्यसभा सदस्य ने एक एक मंडल अध्यक्ष को खड़ा कर उनसे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और चुनाव के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। कई मंडल पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और लगातार अनुपस्थित रहने वालों को हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को जगह दी जानी चाहिए। सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें। कार्यक्रम के पूर्व अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा, गोरखपुर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, विजय कुमार, जय प्रकाश सिंह, तारकेश्वर ओझा, ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बुके देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर संतोष जायसवाल, अभिषेक मद्धेशिया, शिव गोपाल जायसवाल, सोनू सिंह, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित थे।

Link Copied
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।