पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
गोसाई की बाजार। रौनापार थान क्षेत्र के मसुरियापुर गांव जैसी घटना देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बेनीपुर गांव में होते होते बची। गांव में सोमवार की रात चारपाई पर ढिबरी गिरने से दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गए, कच्चे मकान में आग लग गई। ऊंची उठती लपटें देख घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान एक लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। जबकि झुलसे दोनों किशोरों को वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त दोनों किशोर ढिबरी जलाकर पढ़ रहे थे। पलक झपकने पर ढिबरी बिस्तर पर गिरी और आग लग गई।
झुलसा किशोर सौरभ (12) कमलेश का पुत्र है। सोमवार की शाम सौरभ अपनी बुआ के बेटे आशू (13) के साथ चारपाई पर ढिबरी जलाकर पढ़ रहा था। आशू मेहनाजपुर थाने के रोआंपार गांव निवासी मुन्ना का पुत्र है। रात लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास दोनों पढ़ते समय सो गए और पैर के धक्के से ढिबरी बिस्तर पर गिर गई। इससे ढिबरी से कच्चे मकान में आग लग गई। आग की ऊंची उठती लपटें देख परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो वे शोर मचाने लगे।
शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी दौड़े और अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान मकान में रखे गए लगभग एक लाख रुपये मूल्य के कीमती सामान जलकर नष्ट हो गए, वहीं सौरभ और आशू गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को वाराणसी ले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गौरतलब है कि रौनापार थान क्षेत्र के मसुरियापुर गांव में कुछ दिन पहले तीन लड़कियों इसी तरह से मड़ई में आग लगने से जलकर मर गईं।