कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में सोते समय एक युवक को आधी रात गोली मार बदमाश भाग गए। चारपाई पर साथ सोई पत्नी के शोर मचाने पर परिजनों समेत अन्य ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होते देख डाक्टरों वाराणसी रेफर कर दिया।
घायल युवक बृजलाल (36) पुत्र धनई महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव का रहने वाला है। रविवार की शाम बृजलाल अपने पत्नी के साथ दरवाजे के बाहर सोया हुआ था। रात लगभग सवा बारह बजे के आसपास दो युवक आए और बृजलाल के सिर में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर दोनों युवक पैदल ही भाग निकले। जबकि घायल बृजलाल खून से लथपथ चारपाई पर तड़पने लगा। पत्नी के शोर मचाने और गोली की आवास सुनकर परिजनों समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
कुछ लोगों ने हमलावरों का पिछा किया। जबकि कुछ लोग घायल बृजलाल को उठाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए निकल पड़े। रात लगभग पौने दो बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होते देख डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
हालांकि परिजनों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष महराजगंज सुरेश मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि गोली मारने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाबत मुकदमा दर्ज करने के लिए कोई तहरीर नहीं मिली है।