बलरामपुर। शहर कोतवाली पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात बेहोशी की हाल में पड़े दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों में एक रोडवेज बस डिपो का चालक है। जबकि दूसरा परदेश से कमाकर घर आ रहा था। दोनों बेहोशी की हालत में रोडवेज परिसर में पड़े हुए थे। पीड़ितों में लखेदू पासवान (45) पुत्र बसंता रौनापार थाना क्षेत्र के मऊ कुत्तुपुर गांव का रहने वाला है।
साथ ही वह सीतापुर परिवहन निगम विभाग में बस चालक है। शुक्रवार को लखेदू अपने घर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में जहरखुरान गिरोह ने लखेदू को बेहोश करके उसके पास से नगदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। लखेदू बेहोशी की हालत में रोडवेज परिसर में पड़ा हुआ था। इसी क्रम में जहर खुरानी का शिकार लालधारी (45) पुत्र दुबरी जहानागंज थाना क्षेत्र के बसारिकपुर गांव का निवासी है। रोजीरोटी के चक्कर में वह मुंबई रहता है। शुक्रवार को वह घर आ रहा था। इलाहाबाद में ट्रेन छोड़कर वह रोडवेज की बस में बैठ गया। रास्ते में कुछ लोग लालधारी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसका सारा सामान चुरा लिए। लालधारी बेहोशी की हालत में रोडवेज परिसर में पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंखची शहर की कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।