अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर पिपरी गांव में मंगलवार की रात आई बारात मेें डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर जमकर लाठी-डंडे लगे। इससे दोनों पक्षों से कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि आधा दर्जन बारातियों को गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान बारात में भगदड़ मच गई। मामला पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ।
घायलों में एक पक्ष से रामसकल राम (28), ओंकार (23) पुत्रगण राजदेव, सुनील (30) पुत्र कलई राम तथा दूसरे पक्ष से मुन्नीलाल (60) पुत्र हरखू राम शामिल हैं। सभी फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर पिपरी गांव के रहने वाले हैं। पीड़ितों के मुताबिक राजदेव और मुन्नीलाल के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चलता है। मंगलवार की रात गांव के ही मिठाईलाल की पुत्री की शादी थी। बारात में द्वारपूजा के लिए डीजे की धुन पर बाराती अभी थीरक ही रहे थे कि किसी ने मनपंसद गाना बजाने की जिद्द करने लगा। इसी बात पर मामला इतना तूल पकड़ा कि राजदेव और मुन्नीलाल के लड़के आपस में भिड़ गई। दोनों ही पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। अंधाधुंध भाजी जा रही लाठियों की चपेट में लगभग आधा दर्जन बाराती पक्ष के लोग भी आ गए। जबकि दोनों पक्षों के चारो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मारपीट के बाद बारातियों में भगदड़ मच गई। जिससे ज्यादातर बाराती फरार हो गए। शोर शराबा सुनकर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने चारो घायलों को उपचार के लिए भेजवाया। जहां अंबारी स्थित एक निजी अस्पताल में सभी का उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज करने के लिए दोनों पक्षों से फूलपुर कोतवाली में तहरीर दी गई।