आजमगढ़। दीवानी न्यायालय के लिपिक अरविंद कुमार श्रीवास्तव की शुक्रवार को निधन के बाद न्यायालय परिसर मेें शोक व्याप्त रहा। निधन पर न्यायिक अधिकारी, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने दुख व्यक्त किया। बैठक कर श्रद्धांजलि दी गई। पारित प्रस्ताव के तहत अधिवक्ता शोकस्वरूप न्यायिक कार्य से विरत रहे।
दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों की संघ भवन में किलेंद्र उपाध्याय एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अधिवक्तओं ने अरविंद कुमार के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पारित प्रस्ताव के तहत अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक का संचालन संघ के मंत्री जगदीश प्रसाद यादव ने किया। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ भी बैठक दीवानी न्यायालय के केंद्रीय हाल में संतोष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। कर्मचारियों ने अपने साथी के निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि दी। संचालन दुर्गेश श्रीवास्तव ने किया।