बलरामपुर। जिले के चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक महिला समेत चार लोगों ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिए। हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संदिग्ध हालात में जहर खाने की पहली घटना अतरौलिया थाना क्षेत्र के बहेलियापार गांव में हुई।
गांव निवासी रामहिंद पांडेय (35) पुत्र ज्ञानधनी शुक्रवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। परिजनों को इस बात की जानकारी होने पर रामहिंद को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के भद्दोपुर गांव में हुई। यहां गांव निवासी दीपक (19) पुत्र राकेश ने शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने की तीसरी घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया बाजार में घटित हुई। अश्वनी (30) पुत्र लक्ष्मी ने शुक्रवार की सुबह जहर का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे कप्तानगंज सरकारी अस्पताल में भर्ती कराए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहर खाने की चौथी घटना गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सूरजनपुर गांव में घटित हुई। गांव निवासनी आशा (45) पत्नी रामसिंह ने गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहर का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती चारों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।