आजमगढ़। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.वीबी सिंह ने गुरुवार को नगर के महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां ही खामियां मिलीं। अस्पताल में जहां एक्सरे मशीन बंद पाई गई, वहीं भीषण गर्मी के बाद भी वार्ड में पंखा न चलने से मरीज बिलबिलाते दिखे। इस भीषण गर्मी में पेयजल की व्यवस्था भी चौपट पाई गई।
आरओ वाटर मशीन बंद मिली। इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब पड़ा था। सीएमओ ने खामियों को दूर करने के लिए मातहतों को निर्देश दिया। हालांकि सीएमओ के पहुंचने से पूर्व ही अस्पताल को चमका दिया गया था। इसकी शिकायत करने में मरीजों के तीमारदार पीछे नहीं रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीबी सिंह लगभग साढ़े 11 बजे महिला अस्पताल पहुंचे। उनके पहुंचते ही चिकित्सकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अस्पताल के बाहर स्टैंड पर बेतरतीब खड़े किए गए वाहनों पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। पार्क में गंदगी और कपड़े फैलाए जाने पर भी असंतोष व्यक्त किया। सीएमओ सबसे पहले इमरजेंसी और एचआईवी कक्ष में गए, जहां रजिस्टर का अवलोकन किया। स्टाफ नर्स से पूछताछ की। जनरल वार्डों के निरीक्षण में नवजात शिशु को बिना चादर बिछाए बेड पर पाया। इस पर चिकित्सक को तत्काल चादर बिछाने का निर्देश दिया। वार्ड में भर्ती विकलांग महिला से दवा, भोजन आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही यह भी पूछा कि डाक्टर कितने बार देखने आते हैं। मरीजों ने शिकायत की कि आप के आने से पूर्व शौचालय गंदगी से पटा था जिसे आनन-फानन में साफ कराया गया। इतना ही नहीं वार्ड नंबर 26 में पंखा तक नहीं लगाया गया है। अस्पताल के अंदर आरओ वाटर मशीन भी बंद पड़ी है। एक्सरे मशीन भी जंग खा रही है। सीएमओ डा.वीबी सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई गई, उसे सुधारने के लिए निर्देश दिया गया है।