बलरामपुर। जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार की देर रात मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के तिलखरा गांव दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से पांच लोग तथा दूसरे पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में बीच-बचाव करते हुए ग्रामीणों ने सभी घायलों को उपचार के लिए मेहनाजपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर शनिवार की सुबह सभी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए गए।
घायलों में एक पक्ष से रामलखन सिंह (65) पुत्र दशरथ, अजीत (35), संत प्रताप (26), विजय (20) पुत्रगण रामलखन, प्रीति (26) पत्नी संत प्रताप तथा दूसरे पक्ष से विकास (16), आकाश (21) पुत्रगण विनोद, विजय (33) पुत्र श्रीनाथ का नाम शामिल है। सभी घायल मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के तिलखरा गांव के रहने वाले हैं। दोनों परिवारों के बीच काफी लंबे समय से जमीनी विवाद चलता है। शुक्रवार की देर शाम बच्चों के बीच कुछ कहासुनी हुई और दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और बीचबचाव करते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए मेहनाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शनिवार की सुबह सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक सभी घायलों का उपचार चल रहा था।