बिंद्राबाजार (आजमगढ़)। एक बाप की क्रूरता से सिंघड़ा गांव सिहर उठा। शुक्रवार देर शाम बाजार से चीनी लाने में देर होने पर उसने बेटे को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। किशोर की मां की तहरीर पर गंभीरपुर पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार की शाम को विजेंद्र राम ने आठ वर्षीय बेटे रोहित को बाजार से चीनी लाने को भेजा था। रोहित को चीनी लेकर लौटने मेें देर हो गई। इस बात से नाराज पिता विजेंद्र राम ने घर में रखे लकड़ी के चइले से रोहित की पिटाई कर दी। मां शीला ने रोहित को बचाने का प्रयास किया। मामला शांत होने के बाद सभी ने एक साथ भोजन किया। इसके बाद न जाने क्या हुआ कि विजेंद्र फिर रोहित को पीटने लगा। इस बार की पिटाई में रोहित के सिर में गंभीर चोट आई। शीला अभी रोहित के उपचार की सोच ही रही थी कि उसकी मौत हो गई। घर में कोहराम मच गया। सुबह शीला ने पूरे घटनाक्रम से अपने मायके वालों को अवगत कराया। शीला के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। रोहित की मां शीला ने पति विजेंद्र पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विजेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है।