पल्हना। मेहनगर थाना क्षेत्र के पवनी खुर्द गांव के पास दोना नाले में शुक्रवार को अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव को चरवाहों ने शुक्रवार की शाम को देखा। उनके बताने पर लाश देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मेहनगर मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद सिर और मुंह कूंच दिया गया है। ताकि शव की शिनाख्त न हो सके।
बता दें कि मेहनगर थाना क्षेत्र के पवनी खुर्द गांव के चरवाहे शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे पशु चराने के लिए सिवान में गए हुए थे। इसी बीच धूप से बचने के लिए कुछ लोग दोना नाला पुल के नीचे पनाह लेनेे के लिए पहुंचे। इसी बीच किसी चारवाहे की निगाह बगल में फेंकी गई लाश पर पड़ी। शव देखते ही चरवाहे चिल्लाते हुए भागने लगे। शव मिलने की सूचना पर भारी संख्या में गांव के लोग वहां पहुंच गए। घटना के संबंध में किसी ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष मेहनगर मौके पर पहुंचे, पुलिस शव को नाले से बाहर निकलवाई, साथ ही शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किए। सफलता न मिलने पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। शव को देखने वाले ग्रामीणों की मानें तो मृत युवक की उम्र करीब 38 से 40 के बीच रही होगी। उसके दाहिने कंधे और गर्दन में गोली मारने के घाव मौजूद थे जो आर-पार हो गया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है बदमाशों ने पहले युवक की गोली मारकर हत्या किया। इसके बाद शिनाख्त को छिपाने के लिए उसके सिर को बुरी तरह से कूंच दिया। मृत युवक के शरीर पर सफेद शर्ट और कत्थई पैंट था। थानाध्यक्ष मेहनगर आरके द्विवेदी ने बताया कि युवक के शरीर पर घाव के निशान हैं। लेकिन निशान किसके हैं इसकी जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। छानबीन जारी है।